• Sat. May 2nd, 2026

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने बांके बिहारी कॉरिडोर का किया विरोध

ByVijay Singhal

Jun 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर परिसर में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण का अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने विरोध किया है। महासभा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर पहुंचकर गोस्वामी समाज को अपना लिखित समर्थन सौंपा। दुष्यंत सारस्वत ने कहा कि कॉरिडोर किसी भी कीमत पर नहीं बनने दिया जाएगा। वृंदावन की पारंपरिक कुंज गलियों और धार्मिक स्वरूप को नष्ट करने वाली किसी भी योजना का हम डटकर विरोध करेंगे। आवश्यकता पड़ी तो हम इसके लिए बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। महानगर अध्यक्ष श्याम कुमार और उपाध्यक्ष आचार्य दीपक गोस्वामी ने भी कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को कॉरिडोर बनाना ही है तो इसकी शुरुआत गोरखपुर से की जानी चाहिए। वृंदावन की व्यवस्था में बाहरी हस्तक्षेप से पंडा-पुजारी परंपरा को खतरा है और गैर-जाति के लोगों को पूजा का अधिकार देना पूरी तरह अनुचित है। इस विरोध के साथ ही यह स्पष्ट कर दिया गया कि 23 जून को होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। अधिवेशन में प्रदेशभर के प्रतिनिधि शामिल होंगे और सरकार तक विरोध की आवाज पहुंचाई जाएगी। प्रदर्शन के दौरान मोहन बल्लभ शर्मा, जतिन मिश्रा, मनोज कृष्ण शास्त्री, गिरधर शर्मा, श्यामदेव शांडिल्य सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.