• Wed. Apr 29th, 2026

गोवर्धन में जीव हत्या पर प्रतिबंध के लिए महापंचायत 17 जून को

ByVijay Singhal

Jun 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराज तलहटी में जीव हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, लव जेहाद व धर्मांतरण के विरोध में हिंदू महापंचायत का आयोजन 17 जून को शाम चार बजे से राधाकुंड मार्ग स्थित गोविंद वाटिका पर किया जाए। मुरारीकुंज में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा की गई। श्याम सुंदर उपाध्याय ने बताया कि पावन भूमि पर जीव हत्या से श्रद्धालु और सनातनियों की भावना को ठेस पहुंचती है। इस भूमि को मांस, मदिरा और अंडा बिक्री से मुक्त किया जाए। धर्मांतरण को रोकना भी महापंचायत का उद्देश्य है। गोरक्षक दल के धीरज कौशिक ने कहा कि की किसी भी जीव की एक बूंद रक्त इस धरा पर गिरने नहीं देंगे। नेत्रराज सिंह नीटू ने कहा कि महापंचायत में आगे की नीति बनाकर कार्य दिया जाएगा। करणी सेना के ठाकुर फतेह सिंह ने कहा कि जीव हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रेयस गुजराती, हेमंत शर्मा आदि ने विचार रखे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.