• Tue. Apr 28th, 2026

डीएम की डपट से बिजली अधिकारी आए सकते में, पागल बाबा बिजली घर में दो नए ट्रांसफार्मर लगे

ByVijay Singhal

Jun 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर में करीब एक सप्ताह से बनी विद्युत सप्लाई की समस्या को लेकर जिलाधिकारी सीपी सिंह द्वारा दो दिन पूर्व स्थानीय विद्युत विभाग के बड़े अधिकारियों को अपने कार्यालय में दिए गए निर्देश के क्रम में पागल बाबा मंदिर के निकट स्थित बिजली घर में दो नए ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता बढ़ाने का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है । इस बिजली घर की पावर बढ़ाने से वृंदावन के हजारों नागरिकों को विद्युत सप्लाई की समस्या से निजात मिल गई है। जिलाधिकारी को लगातार वृंदावन के नागरिकों द्वारा शिकायत की जा रही थी कि कई कई घंटे विद्युत सप्लाई बाधित रहने से उनका जीना मुहाल हो गया है। जिलाधिकारी ने 2 दिन पूर्व स्थानीय बिजली विभाग के सभी बड़े अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर सख्त निर्देश दिए थे कि वृंदावन सहित समूचे जनपद में निर्बाध बिजली सप्लाई में बाधा नहीं आनी चाहिए। डीएमके निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए बिजली अधिकारियों ने पागल बाबा बिजली घर पर दो नए नए ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा शुक्रवार को वृंदावन में पागल बाबा मंदिर के निकट स्थित विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने सब स्टेशन के विद्युत लोड की जानकारी तथा ट्रांसफार्मर तथा विभिन्न मशीनों का अवलोकन करते हुए सब स्टेशन की समस्याओं को बारीकी से जाना । इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि काफी लोगों द्वारा विद्युत कटौती की शिकायतें की गई थी जिसके दृष्टिगत उनके द्वारा निरीक्षण किया गया है। उक्त सब स्टेशन की क्षमता 30 एम.वी.ए. की है। अधिक लोड के दृष्टिगत 2 ट्रांसफार्मर 5-5 एम.वी.ए. के स्थापित कर दिए गए है। अब वृंदावन में ट्रिपिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्युत की आपूर्ति निर्बाध सुनिश्चित की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में अधिक गर्मी पड़ रही है जिसके दृष्टिगत विद्युत लोड काफी अधिक है। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अनुरोध किया है कि बिजली की बचत करते हुए उपयोग करे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.