हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया क्षेत्र में बलदेव मार्ग पर पांच दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन ने शव को थाने पर रोक कर हंगामा किया। मुकदमा हत्या की धाराओं में तरमीम करने और एक युवक की गिरफ्तारी के बाद परिजन माने। गांव बना निवासी भूपेंद्र दिवाकर राया-मथुरा मार्ग पर टेंपो चलता था। गत 8 जून की शाम टेंपो से बलदेव रोड स्थित गांव बना जा रहा था। रास्ते में राया में किसी बात को लेकर भूपेंद्र की डिगम्बर सिंह, विकास और पवन से कहासुनी हो गयी। आरोप है लोहे की सरिया सिर में लगने से भूपेंद्र घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मथुरा ले गए, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना राया में केस दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे उपचार के दौरान भूपेंद्र की मौत हो गयी। परिजन एम्बुलेंस से शव को लेकर गांव जा रहे थे। उन्होंने थाने के गेट पर एम्बुलेंस को रोक लिया। इस दौरान मौजूद सैकड़ों महिला एवं पुरुष ने हंगामा काटा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत, सीओ महावन संजीव कुमार राय सहित कई थाना क्षेत्रों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। एक घ़ंटे तक चले हंगामे के बाद एसपी के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए और शव को गांव ले गए। पुलिस सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी देहात ने बताया कि मारपीट की घटना को हत्या में तरमीम कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ गुड़ा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच सीओ महावन को सौंप दी है। एक आरोपी पवन को गिरफ्तार किया गया है। भूपेन्द्र की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। भूपेन्द्र पर दो पुत्र विभव सात और रिशव पांच वर्ष हैं। थाना राया के गेट पर हंगामा चल रहा था, तभी किसी ने रेलवे लाइन से पत्थर उठा कर थाने की ओर फेंक दिया। इससे गांव बना निवासी तरुण घायल हो गया। पुलिस रेलवे लाइन की ओर दौड़ी और वहां खड़े लोगों को हटवा दिया। युवक को उपचार के लिए भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
