हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। नौतपा के पांचवें दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। बीते दो दिन से यही हाल है। बृहस्पतिवार दोपहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। शाम को बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश के आसार जताए हैं।नसुबह आठ बजते ही गर्मी और उमस के प्रकोप से लोग व्याकुल रहे। दोपहर के समय से हवा चलाना भी बंद हो गई। ऐसे में बीते दिनों हुई बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस उछाल आया है। गर्मी से बचने के लिए लोग सड़कों के किनारे बिक रहे गन्ने के रस, बेल का शरबत, नींबू शिकंजी व लस्सी समेत अन्य शीतल पेय पदार्थ पीते नजर आए। शाम को बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी से कुछ राहत नजर आई। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में करीब चार से पांच डिग्री पारा लुढ़कने की संभावना है। सुबह से ही करीब 27 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलेंगी। इससे लोगों काफी राहत मिलेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
