• Fri. Sep 11th, 2026

भक्ति के नाम पर गोवर्धन में श्रद्धालुओं के साथ हो रही ठगी

ByVijay Singhal

May 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यदि आप गोवर्धन दर्शन करने के लिए आ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। यदि आपने सावधानी नहीं बरती तो तथाकथित पंडा आपके साथ पूजा के नाम पर ठगी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसा ही हुआ पंजाब से परिवार के साथ गोवर्धन की परिक्रमा करने आए एक परिवार के साथ।

तथाकथित पंडों ने जगह-जगह पूजा कराने के नाम पर 43 हजार रुपये ठग लिए। जब परिवार ने पूजा कराने से मना किया तो उनके साथ अभद्रता की। वह पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने पूजा कराने वाले ठगों से 15 हजार रुपये वापस कराए। आरोप है 15 हजार रुपये में से थाने में सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों को रुपये देने की बात कही। एसएसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे पीड़ित को एएसपी देहात सुरेश चंद रावत ने जांच के आदेश दिए हैं। पंजाब के अमृतसर निवासी विक्की बत्रा ने बताया कि उनके बेटे का दिल का ऑपरेशन होना है। ऑपरेशन सही तरह से हो जाए इसलिए वह 25 मई को गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने 21 किलोमीटर की परिक्रमा करने के लिए ऑटो बुक किया। आरोप है कि ऑटो चालक ने उन्हें राधाकुंड में उतार दिया। यहां से दूसरा ऑटो किया और मानसी गंगा पर उतर गए। यहां दो पंडित आए और शुद्धिकरण के नाम पर 11 हजार रुपये लिए।
मंदिर के अंदर पूजा कराने के नाम पर 45 सौ रुपये लिए, 51 सौ रुपये का गोशाला दान, 11 हजार की दक्षिणा ली। कुल मिलाकर 43 हजार रुपये उनसे ले लिए गए। दीया जलाने पर 20 हजार रुपये दान के रूप में मांगे। जब विरोध किया तो हाथापाई कर दी। सुबह वह थाने गए तो शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एएसपी का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed