हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में नागल रोड पर 10 दिन पूर्व खराब हुई पानी की लाइन अभी तक ठीक नहीं हुई है। इससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। गोपालबाग में स्थित पानी की टंकी की भूमिगत पाइपलाइन नागल रोड पर लीकेज हो गई है, जिससे मांट रोड, रेतिया बाजार, नागल रोड सहित अन्य स्थानों की पानी की सप्लाई बंद पड़ी है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांट रोड निवासी रामसेवक ने बताया कि दस दिन से पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को पानी के लिए सुबह से ही इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लाइन को ठीक करने के लिए मजदूर लगे हैं लेकिन अभी तक पानी की सप्लाई चालू नहीं हुई है। चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पाइपलाइन को ठीक कर सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
