हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर सर्किल का चार्ज संभालने के बाद एसपी सिटी राजीव कुमार ने रविवार को थाना फरह और ओल चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख ठीक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी सिटी ओल चौकी का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने चौकी के अभिलेख का रखरखाव, मालखाना, हवालात, मैस, विवेचना कक्ष आदि का निरीक्षण किया। वायरलेस सेट के बेतरतीब तरीके से रखे होने और मैस में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए चौकी प्रभारी को फटकार भी लगाई। इसके बाद उन्होंने नक्शा के माध्यम से चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले गांव मजरा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। चौकी के निरीक्षण के बाद वह फरह थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को प्रत्येक फरियादी की समस्या सुनने और रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
