• Fri. Sep 11th, 2026

भाजपाइयों ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को किया याद

ByVijay Singhal

May 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर भाजपाइयों ने शनिवार को उनके जीवन, कार्यों एवं समाज सुधार में उनके योगदान को प्रदर्शित किया। साथ ही उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम जिला कार्यालय भाजपा पर आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महापौर विनोद अग्रवाल व महानगर हरिशंकर राजू यादव ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उनके अद्वितीय प्रशासनिक कौशल, जनकल्याणकारी नीतियों एवं सांस्कृतिक योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी शक्ति, जनसेवा और सुशासन का प्रतीक है। महापौर ने कहा कि समाज सुधार एवं धार्मिक सहिष्णुता के क्षेत्र में अहिल्याबाई का योगदान अविस्मरणीय है। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा जिले के सभी मंडलों में रानी अहिल्याबाई के जनशताब्दी वर्ष में 21 से 31 मई तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करा रही है। जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, अनिल चौधरी, आकाश चौधरी, मुदिता शर्मा, अजय परखम, विनीत शर्मा, पवन हिंडौन, संजय शर्मा, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed