• Fri. Sep 11th, 2026

विजेंद्र के हमलावरों को जल्द पकड़े जाने की मांग

ByVijay Singhal

May 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नौ दिन पहले कोटवन के समीप बदमाशों की गोली से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजन शनिवार को थाने पहुंचे। उन्होंने हमलावरों को जल्द पकड़े जाने की मांग की। कोटवन निवासी विजेंद्र बॉर्डर पर स्थित एक होटल पर काम करते थे। 16 मई की सुबह वह काम से लौट रहे थे, तभी गांव के समीप दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और युवक गोली मारकर बाइक छीन ले गए थे। गोली कमर में लगने के बाद विजेंद्र घायल हो गए। उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की रात जयपुर में उनकी मौत हो गई। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल के नेतृत्व में टीम हमलावरों को खोज रही है। राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। आरोपियों के फुटेज तलाश किए जा रहे हैं। जल्द ही वह पकड़े जाएंगे। बच्चों को शिक्षा दिलाएगी पुलिस विजेंद्र की मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद पुलिस बच्चों को शिक्षा दिलाएगी। थाना पुलिस ने बताया कि बच्चों की शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक ने स्वयं यह जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन परिजन को दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed