• Fri. Sep 11th, 2026

अहमल की नगरिया गांव की सड़कों की सुधरेगी सूरत

ByVijay Singhal

May 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अहमल की नगरिया गांव की गलियां व सड़कों की दशा सुधारने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने 33 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। इससे ग्रामीणों की राह आसान होगी। शनिवार को गांव में कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण अंचलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि डबल इंजन सरकार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है। इसी के तहत अहमल की नगरिया गांव में सीसी व खड़ंजा निर्माण की योजना है। विनोद, प्रधान वेद, देवेंद्र, थान सिंह, जगदीश कुंतल, विजय आदि ग्रामीण मौजूद थे। वार्ड-45 की गलियों का होगा निर्माण, मिली सौगात
मथुरा। वार्ड-45 की गलियों की दशा सुधारने के लिए महापौर प्रतिनिधि अंकुर अग्रवाल और पार्षद उमा मुनेश दीक्षित ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गलियों के निर्माण के साथ नाले-नालियों का भी जीर्णोद्धार होगा। 39.80 लाख रुपये की लागत से यह कार्य होगा। महापौर प्रतिनिधि का स्थानीय लोगों ने पटका पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में सौंदर्यीकरण कराने की प्रतिबद्धता जताई। अनीश वर्मा, धर्मेश तिवारी, धनंजय लोधी, राजेश नागर, नंदकिशोर सैनी, मुनेश दीक्षित, ठाकुर रामवीर आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed