• Fri. Feb 13th, 2026

कृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह को ध्वस्त कर बनाई मस्जिद, घोषित किया जाए विवादित ढाचा

ByVijay Singhal

May 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह मंदिर को ध्वस्त कर बनाई मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित कराने की याचिका पर हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्र की कोर्ट में हिंदू पक्ष संभल और अयोध्या प्रकरण को नजीर के रूप में पेश करेगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के वादी एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। मस्जिद पक्ष ने भी इसके जवाब में अपना पक्ष कोर्ट में रखा था। छह मई को हाईकोर्ट के न्यायाधीश राम मनोहर नारायण मिश्र की अदालत में सुनवाई हुई। उन्होंने बताया कि मस्जिद पक्ष की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के मामले को लंबा खींचने का प्रयास किया गया। कोर्ट ने दोनों ही पक्षों से इस मामले को लेकर पूरी तैयारी के साथ 23 मई को दोपहर दो बजे हाजिर होने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि राम मंदिर, बाबरी मस्जिद प्रकरण में कोर्ट ने निर्णय से पहले बाबरी मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.