• Fri. Feb 13th, 2026

गर्मी से झुलस रही त्वचा, अस्पताल में बढ़े मरीज

ByVijay Singhal

May 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में ही त्वचा रोग से पीड़ित 260 मरीजों ने परामर्श लिया। चिकित्सकों ने मरीजों को बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। पिछले कुछ दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में मरीज तेज बुखार, थकान और उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। तेज धूप में त्वचा झुलसने के भी मरीज ज्यादा बढ़ गए हैं। चिकित्सक ने बताया कि तेज धूप में त्वचा झुलस रही है। इसके अलावा खाज-खुजली और लाल दाने त्वचा पर होने लगे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि त्वचा के मरीज पहले से दो गुने बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा देर तक तेज धूप में रहने से त्वचा पर इसका सीधा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में दाद, खुजली, लाल दाने के मरीजों को उपचार दिया गया है। अगर गर्मी में ज्यादा देर तक बाहर रहते हैं और पसीना आने से फंगल इंफेक्शन भी हो जाता है। यह ज्यादातर पीठ, हाथ, बगल और जांघ पर होता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि त्वचा संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है। सूरज की तपिश से दाद, खाज और खुजली के मरीज आ रहे हैं। सभी को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। त्वचा पर गोल उभरे हुए लाल चकत्ते, लाल या गुलाबी रंग के हल्के चकत्ते, स्किन पर ब्राउन या ग्रे रंग के चकत्ते दिखना, चकत्तों पर खुजली होना।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.