हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जानकी बाई इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र लगाकर धोखाधड़ी का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। विद्यालय प्रबंधक के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद थाना कोतवाली में वरिष्ठ लिपिक व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसीजेएम प्रथम न्यायालय में प्रबंधक केके अरोरा ने प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। इसमें बताया था कि विद्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक अक्षय भारद्वाज द्वारा 18 अगस्त 2024 से 5 नवंबर 2024 तक चिकित्सकीय अवकाश स्वीकृत कर वेतन दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके साथ संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण पत्र लगाया गया था। इस पर कोई तारीख अंकित नहीं थी। प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन के चिकित्साधीक्षक को पत्र भेजा गया था। 5 दिसंबर 2024 को चिकित्साधीक्षक द्वारा भेजे गए पत्र में अवगत कराया गया कि संबंधित मेडिकल प्रमाण पत्र उनके चिकित्सालय द्वारा निर्गत नहीं किया गया है। इससे साफ हो गया कि वेतन भुगतान के लिए कूटरचित मेडिकल प्रमाण पत्र तैयार किया गया था। मामले में थाना पुलिस और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजने के बाद भी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। विद्यालय प्रबंधक ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
