• Fri. Feb 13th, 2026

जिले में ब्लाॅक की महावन बांगर को मिला प्रथम स्थान

ByVijay Singhal

May 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के ब्लाॅक की महावन बांगर को जिले में प्रथम स्थान मिला है। ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान को 35 लाख का चेक देकर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने सम्मानित किया। पाञ्चजन्य सभागार, मथुरा में ग्राम पंचायत महावन बांगर को जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर ग्राम विकास अधिकारी चिंटू कुमार कुंतल व ग्राम प्रधान संजू देवी को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार जिलाधिकारी ने दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, डिप्टी कमिश्नर मनरेगा विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, खंड विकास अधिकारी बलदेव नेहा रावत आदि उपस्थित थीं। ग्राम विकास अधिकारी चिंटू कुमार ने बताया कि महावन बांगर में हर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों व विशेष रूप से विभिन्न विशेष कार्यों को पूरा किया है, जिसमें सभी का पूरा सहयोग मिला है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.