• Fri. Feb 13th, 2026

बरसाना में शोभायात्रा में डीजे की थाप पर घोड़ियों ने किया नृत्य

ByVijay Singhal

May 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर बरसाना में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें डीजे की थाप पर घोड़ियों ने नृत्य किया। शोभायात्रा से पहले राजपूत समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्रपट पर पुष्प अर्पित किया। वहीं वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शुक्रवार रात हिंदू सम्राट महाराणा प्रताप की जयंती पर कस्बे के चतुर्भुजी आश्रम से महाराणा प्रताप की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। राजपूत समाज के लोग सिर पर साफा बांधकर तथा हाथों में तलवार लेकर चल रहे थे। वहीं घोड़ियों द्वारा डीजे की धुन पर नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा चतुर्भुजी आश्रम से बांस मोहल्ला, मेन बाजार, टांटिया मोहल्ला, रंगीली गली, सुदामा चौक आदि क्षेत्रों से होते हुए नए बस स्टैंड पर पंहुची। विनोद बाबा के कृपा पात्र संत पंडित बाबा, गोरक्षक संत चंद्रशेखर दास, संजय सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह, नरेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, ठाकुर मूलचंद छौंकर, पोहप सिंह लंबरदार, राजेंद्र चेयरमैन, संजय प्रधान जिला पंचायत सदस्य आदि लोग मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.