• Sat. Feb 14th, 2026

वृंदावन में पशु-पक्षियों को गर्मी से बचाने को रखवाए जल पात्र

ByVijay Singhal

May 10, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृन्दावन में भीषण गर्मी में जल के अभाव में तड़प तड़प कर जीवन गंवाने वाले मूक पशु पक्षियों को जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेरो वृन्दावन और सोल ऑफ ब्रज संस्था की टीम द्वारा धर्मनगरी में जल पात्र सेवा का शुभारंभ मुख्य अतिथि मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी द्वारा किया । मुख्य अतिथि विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा जीव जंतुओं की जल पात्र की सेवा पूजा पाठ और हवन जैसा ही पुण्य कार्य है और वृंदावन के जीव जंतुओं इस भीषण गर्मी में जल पीकर आत्मा तृप्त होंगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए धर्म गुरु गौरांग दास महाराज ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना और भूखे को अन्न खिलाना हमारी प्राचीन संस्कृति रही है और हम सदैव इस संस्कृति का अनुपालन करते हुए आए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राधा कृष्ण की रासस्थली में उनकी प्रिय गायों, बंदरों, पक्षियों आदि जीवों के लिए भीषण गर्मी में जल की व्यवस्था करना अनुकरणीय कार्य है। ऐसे सेवाभावी कार्य दूसरों को भी प्रेरणा देते हैं। मेरो वृन्दावन टीम के संरक्षक व समाजसेवी सौरभ ब्रजवासी ने कहा कि भीषण गर्मी में प्रतिवर्ष पानी की कमी के चलते हजारों पशु पक्षी अपना जीवन गंवा देते हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखकर ही मेरो वृन्दावन टीम ने जल पात्र सेवा का शुभारम्भ इन पशु पक्षियों के लिए किया है। इससे पूर्व जल पात्र सेवा के अंतर्गत दर्जनों पानी की टंकिया वृंदावन में जगह-जगह रखी जा रही ह। जिनसे प्रतिदिन पशु पक्षियों को पीने का पानी मिलेगा। और जो जीव जंतु वृंदावन में है वह ठाकुर जी के जन है । इस अवसर पर आशीष वशिष्ट मयूर सक्सेना नेत्रपाल सिंह अरुण सिंह कुमकुम सक्सेन अयुर सक्सेना। भावना शर्मा माधव सवारियां आदि उपस्थित रहे ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.