हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उप जिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस निशा ग्रेवाल ने ब्रह्मऋषि श्री देवराहा बाबा निराश्रित गौ आश्रय स्थल राल का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला के प्रबंधक को निर्देश कि गौशाला की नियमित साफ सफाई होनी चाहिए । गौवंशो की चिकित्सक जांच, पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करे। उन्होंने हरा चारा, चोकर व भूसा के भंडार को भी देखा। उन्होंने सभी गौवंशो की ईयर टैगिंग करने के निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस निशा ग्रेवाल ने निरीक्षण में गौ आश्रय स्थल राल में गौवंशो की संख्या, गौशाला कितनी बड़ी है आदि की जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि गौशाला में लगभग 8 हजार गौवंश है तथा गौशाला 136 एकड़ की है। उप जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि गर्मी/लू के दृष्टिगत शेड पेयजल धूप से बचाव आदि सुविधाएं रहनी चाहिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उप जिलाधिकारीने गौशाला के प्रबंधक को कड़े निर्देश दिए कि गौशाला के समस्त रिकॉर्ड को व्यवस्थित करे। रिकॉर्ड रूम में लॉग बुक कैश बुक चिकित्सा सेवा बुकलेट आदि को सुरक्षित तथा नियोजित करे। निरीक्षण में तहसीलदार सौरभ यादव, संबंधित लेखपाल तथा गौशाला प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
