• Sun. Feb 15th, 2026

जम्मू में हमले से अलर्ट, हर जगह बढ़ी चौकसी

ByVijay Singhal

May 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पाकिस्तान ने जम्मू समेत अन्य क्षेत्रों में हमले किए। इन हमलों की सूचना मिलते ही सभी अलर्ट हो गए। शहर भर में चौकसी बढ़ा दी गई। लोग पल-पल की खबर टीवी पर देखते रहे। जैसे ही जम्मू व पाकिस्तान सीमा से जुड़े अन्य क्षेत्रों में हमले की खबर फ्लैश हुई तो लोग टीवी के सामने ही टिक गए। बाजारों में भी दुकानों पर टीवी के सामने ही ग्राहक और दुकानदार जानकारी लेते नजर आए। जिन लोगों के अपने जम्मू या आसपास के क्षेत्र में हैं, वह फोन कर उनकी सलामती की जानकारी लेते रहे। हर कोई यह जानने के लिए बेताब नजर आया कि आखिर पाकिस्तान के हमले में जम्मू में क्या नुकसान हुआ है और भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में क्या निर्णय लिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी यही घटना छाई रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.