• Sun. Feb 15th, 2026

प्लास्टिक मुक्त होगी ब्रज की रज, आज से चलेगा अभियान

ByVijay Singhal

May 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीणों की सहभागिता से ही ब्रज की रज प्लास्टिक मुक्त होगी। पहले चरण में 50 ग्राम पंचायतों में 9 व 13 मई से प्लास्टिक मुक्त-ब्रज की रज अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने ग्राम प्रधानों व सचिवों को निर्देश दिए। साथ ही सभी ने प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की शपथ ली। पांचजन्य प्रेक्षागृह में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान जिले के सभी ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद रहे। इस दौरान डीएम ने कहा है कि ब्रज में विश्वभर से आए श्रद्धालु ब्रज की रज में परिक्रमा करते हैं। ऐसे में भक्तों को यहां प्लास्टिक व कूड़ा मिलने पर गलत संदेश जाता है। श्रद्धालु तरह-तरह के सवाल उठाने लगते हैं। इसलिए सरकार की मंशानुसार प्लास्टिक मुक्त-ब्रज की रज अभियान चलाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान और सचिवों से कहा गया है कि वह ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर अभियान में सहयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, ग्राम पंचायत सदस्य, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करें। डीएम ने सभी प्रधानों व सचिवों से अभियान का लोगो व्हाट्सएप डीपी पर लगाने की अपील की है। इस दौरान सीडीओ मनीष मीना, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.