हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारत हिंदू महासभा के बैनर तले बृहस्पतिवार को बद्रीनाथ धाम मंदिर में एक युवक ने धर्म परिवर्तन किया है। वह आदिल से अनमोल बना है। युवक ने मंत्रोच्चार व विधि-विधान से हिंदू धर्म अपनाया है। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने भूतेश्वर चौराहा के निकट बद्रीनाथ धाम मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने कहा है कि अनमोल ने निष्ठा राष्ट्र, संस्कृति और सनातन मूल्यों को सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया है। इसपर सभी ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा है कि अनमोल ने कहा था कि सनातन धर्म में आस्था रखता हूं। इसलिए उन्होंने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है। वंदना शर्मा, संगीता सारस्वत, सरोज गोला, अनुपमा चतुर्वेदी, संगीता ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
