• Fri. Nov 27th, 2026

अधिकारी वही बताते हैं जो उन्हें बताना होता है

Byvijay.singhal1233

May 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने अधिकारियों की कार्यशैली पर तंज कसा है। महिला उत्पीड़न से जुड़े सवाल पूछने पर उन्होंने कहा है कि अधिकारी वही बताते हैं जो उन्हें बताना होता है। अधिकारियों की बातों में कितनी सत्यता है यह पत्रकार ही बता सकते हैं।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा है कि महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी भी महिला को प्रताड़ित किया जाएगा तो राज्य महिला आयोग कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं नौहझील बाजना क्षेत्र के ईंट भट्ठो के मालिकों तथा औद्योगिक क्षेत्र में कारखानों में महिलाओं से निर्धारित समय से अधिक काम लेने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा महावन में मानसिक रूप कमजोर दिव्यांगों के लिए संचालित आश्रय गृह में भारी अनियमितताओं की जानकारी पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.