• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा जंक्शन आने वाली सभी ट्रेनों में डॉग स्क्वायड ने की चेकिंग

ByVijay Singhal

May 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद रेलवे जंक्शन का सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। जंक्शन के तीनों सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। बिना चेकिंग के किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जंक्शन आने वाली ट्रेनों को डॉग स्क्वायड से चेक कराया जा रहा है। जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग टीम के साथ क्यूआरटी का भी गठन किया गया है। सभी प्लेटफार्मों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि जंक्शन पर सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है। तीनों प्रवेश द्वार पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। बिना चेकिंग के किसी भी वाहन को जंक्शन पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर लगातार चेकिंग कराई जा रही है। यात्रियों को सचेत किया जा रहा है कि संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु के दिखाई देने पर इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.