• Sun. Feb 15th, 2026

श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी का ५००१ वां पाटोत्सव महोत्सव 9 मई को

ByVijay Singhal

May 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारत वर्ष के प्रमुख श्री विष्णु भगवान के मंदिरों में उत्तर भारत के प्रसिद्ध, मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में विराजमान श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी का 5001 वां पाटोत्सव महोत्सव,9 मई शुक्रवार, वैशाख शुक्ल द्वादशी को पूर्ण वैदिक परम्परा के अनुसार मंदिर प्रांगण में विविध धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य मनाया जाएगा। श्री दीर्ध विष्णु मंदिर के सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी एवं प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी शास्त्री के अनुसार प्रातःकाल मंगला आरती के पश्चात् प्रातः 8 बजे श्री विग्रह का पंचामृत अभिषेक,10 बजे से श्रृंगार दर्शन, श्री मद्भागवत गीता एवं श्री विष्णु सहस्रनाम, श्री महालक्ष्मी सहस्त्रनाम स्तोत्र पाठ, सांयकाल 4 बजे से,फूल बंगला दर्शन, सांयकाल 5 बजे से संत-समागम, सांयकाल 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन रहेगा। सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी, के अनुसार मंदिर प्रांगण को भव्यता के साथ सजाया जा रहा है, सुगंधित चमेली, मोगरा,रायबेल,गुलाब, रजनीगंधा आदि से सुसज्जित फूल बंगला सजाया जाएगा, मंदिर प्रांगण में बंदन वान, तोरणद्वार आदि से सुसज्जित किया जा रहा है।
वैशाख माह श्री विष्णु भगवान का माह है इस मान्यता के अनुरूप प्रति वर्ष वैशाख माह की द्वादशी को मथुरा पुरी बृजमंडल सहित भारतवर्ष के सन्त महंत, धर्माचार्य,व भक्तगण श्री दीर्घ विष्णु भगवान के दर्शन के लिए मथुरा पुरी आते हैं, श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी सहित मथुरा पुरी की पंचकोसी परिक्रमा करते हैं। श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के संयोजक आचार्य ब्रजेंद्र नागर एवं कार्यक्रम संयोजक कन्हैयालाल अग्रवाल ने सभी धर्मानुरागी भक्त जनों से पावन वैशाख माह में श्री दीर्घ विष्णु मंदिर प्रांगण में आयोजित हो रहे महोत्सव में सहभागिता कर आंनद लेने का आग्रह किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.