हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर होडल अनाज मंडी के समीप बंद पड़े गेट संख्या 555 पर पत्थर रखकर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रचने के मामले की जांच तेज हो गई है। घटना के बाद जीआरपी की जांच टीम आरोपियों की पहचान के लिए सबूत एकत्रित करती रहीं। जांच में सामने आया कि रविवार सुबह 8 बजकर 53 मिनट पर अप लाइन से गतिमान एक्सप्रेस क्रॉस हुई। वहीं, 9 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली से आगरा की ओर जा रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर 20 किलो का पत्थर मिला। पुलिस टीम दोनों ट्रेनों के बीच के 22 मिनट के समय में सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। जबकि जांच में जुटे लोग इस घटना को आसपास के गांवों के किसानों की हरकत मान रहे हैं। आरपीएफ के अलावा रेलवे को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पत्र लिखा है। जीआरपी फरीदाबाद डीएसपी राजेश चैची ने इस मामले में पुलिस जांच अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे चेक करने निर्देश दिए हैं। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक गिर्राज प्रसाद मीणा ने बताया कि दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने की घटना के बाद सुरक्षा के लिए दिन व रात के समय गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं, टीम जीआरपी पुलिस के साथ में आरोपियों की पहचान के लिए जुटी हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
