हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में फर्जी कागज तैयार कर प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से ऋण लेने वाले पिता-पुत्र को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, यहां से जेल भेज दिया। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को बजाज फाइनेंस कंपनी भरतपुर गेट ब्रांच के मैनेजर अविनाश कश्यप ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद के थाना एका स्थित गांव रामपुर निवासी यतींद्र कुमार और उनके पुत्र शिवम ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर 5.22 लाख रुपये का ऋण लिया। पुलिस ने मामले की विवेचना की तो मामला सही निकला। मंगलवार को आरोपी पिता-पुत्र को फिरोजाबाद के टूंडला स्थित मकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पिता-पुत्र ने बताया कि उनका पूरा गैंग है, जिसमें सभी बैंकिंग या ऋण सेक्टर से जुड़े लोग हैं। उन्होंने बताया कि पहले लोगों का डेटा एकत्रित करते हैं। जिसकी बैंक में अच्छी साख होती है उन लोगों के नाम से फर्जी ऋण करा लेते हैं। इसके लिए फर्जी पैनकार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य कागजात तैयार किए जाते हैं। बड़े ऋण के लिए प्रधानाध्यापक, सरकारी अधिकारी, आर्मी अफसर के फर्जी पहचान कार्ड भी तैयार करते हैं। पुलिस पिता-पुत्र के गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
