हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक युद्ध की आशंका को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस, पीएसी पूरी तरह सतर्क हो गई है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अभेद कर दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश के अलावा वृंदावन के बांकेबिहारी, प्रेम मंदिर समेत सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी गश्त करने एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भ्रमणशील रहने को कहा है। जरूरत पर तत्काल राहत कार्य शुरू किए जाने को कहा गया है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को घर में घुसकर करारा जवाब दिया है। इसके बाद भारत-पाक युद्ध की आशंका को लेकर मथुरा को भी हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। बुधवार दोपहर बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया।एसएसपी श्लोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में निर्देश दिए। अधिकारियों को अपने क्षेत्र में पुलिस को भ्रमणशील रखने के लिए कहा है। इसी तरह मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस व पीएसी लगाई गई है। रात्रि में पुलिस को प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे जवानों को सतर्क करने के साथ ही जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। संदिग्धों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा जवानों की संख्या में वृद्धि दिखाई दी। एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार सिंह ने जन्मभूमि पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिले के संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं। अब भारत-पाक युद्ध की आशंका को लेकर बिजली निगम के अधिकारी भी सतर्क हैं। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरुआत बुधवार शाम से माकड्रिल के रूप में शुरू हो गई है। नागरिकों को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे सायरन बजते ही अपने घरों की बिजली को बंद कर दें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
