• Mon. Feb 16th, 2026

जिला अस्पताल में खून का सैंपल आज दे जाओ, रिपोर्ट कल मिलेगी

ByVijay Singhal

May 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बदलता मौसम लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1450 से अधिक मरीज अलग-अलग बीमारी के पहुंच रहे हैं। इसमें से लगभग 350 से अधिक मरीजों की प्रतिदिन खून की जांच चिकित्सक लिख रहे हैं। मरीजों को जांच की रिपोर्ट दूसरे दिन मिल रही है, ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल की जांच लैब में मरीजों की जांच पहले से बढ़ी है। ओपीडी में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जांच लैब में हो रही है। सबसे ज्यादा बुखार के मरीजों की जांच चिकित्सक लिख रहे हैं। जांच के लिए मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण लंबी लाइनें भी लग रही है। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। सबसे ज्यादा महिला मरीजों को जांच के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। लैब स्टाफ ने बताया कि मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण रिपोर्ट देरी से मरीजों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने में 24 से 36 घंटे का समय लग रहा है। सीनियर फिजीशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने बताया कि इस समय मरीजों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर मरीजों की जांच कराकर उन्हें उपचार देना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा वायरल बुखार के मरीज हैं। लैब में स्टाफ कम होने से आ रही समस्या जिला अस्पताल की लैब में स्टाफ कम होने के कारण मरीजों को खून के सैंपल से लेकर रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ रहा है। एक-एक कर्मचारी को कई कार्य देखने पड़ रहे हैं। ऐसे में जांच रिपोर्ट देरी से बन पा रही है। – डॉ. नीरज अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल ने कहा, जिला अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की जांच हो रही है। संख्या ज्यादा होने के कारण पहले इनके सैंपल लिए जाते हैं फिर जांच के लिए लगाए जाते हैं। इसलिए मरीज परेशान नहीं हों इसके लिए दूसरे दिन आने पर रिपोर्ट दे रहे हैं। कई मरीजों को उसी दिन जांच रिपोर्ट भी मिल रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.