• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा रेलवे जंक्शन पर बढ़ाई गई सुरक्षा…चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

ByVijay Singhal

May 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सेना ने एयर स्ट्राइक किया। इसके बाद बुधवार रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने चेकिंग चला कर व्यवस्थाएं पर की। आरपीएफ सहायक आयुक्त एके सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी के साथ जंक्शन के प्लेटफार्म एक और दो पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जंक्शन पर फोर्स तैनात की है। दिल्ली की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों पर टीम कोच में जाकर चेकिंग करेगी, इसके अलावा संदिग्ध चीजों पर भी टीम की कड़ी निगरानी रहेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.