• Mon. Feb 16th, 2026

भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, वृंदावन में बांटी गईं मिठाई

ByVijay Singhal

May 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन  में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा पहलगाम की घटना के 15 दिन बाद भारत सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। नगर की अनाज मंडी में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने एकत्रित होकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भारतीय सेना को सलाम करते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर पदाधिकारीयों के द्वारा आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर विस्तृत जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल और चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने बताया कि आज हर हिंदुस्तानी के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेवा ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर उनका खात्मा किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है। आज हर देशवासी अपनी भारतीय सेना पर गर्व महसूस कर रहा है। हर देशवासी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सेवा के साथ खड़ा है। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण दीक्षित, आनंद गुप्ता, भीमसेन अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, बालकिशन वार्ष्णेय, लक्ष्मी नारायण सैनी, मुकेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.