हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में यात्रियों की सुविधा के लिए मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा गोल्फ कार्ट चलाई जा रही है। मंगलवार की रात लगभग 8:30 बजे संयुक्त चिकित्सालय के पास बनी मल्टीलेवल पार्किंग में चार्जिंग में लगी गोल्फ कार्ट में अचानक आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी के साथ फैली कि उसने अपने आसपास खड़ी गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया, जिसमें पास में ही खड़ी एक गोल्फ कार्ट और मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी रघुवीर सिंह ने बताया कि एक 10 सीटर और दूसरी 14 सीटर गोल्फ कार्ट चार्ज हो रही थी। तभी अचानक एक गोल्फ कार्ट में आग लग गई। आग तेजी से फैलने से बगल में खड़ी दूसरी गोल्फ कार्ट ने भी आग पकड़ ली। इन गाड़ियों के पास खड़ी गोल्फ कार्ट ड्राइवर की मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गई।
पार्किंग पर अग्निशमन यंत्र मौजूद न होने के कारण आग बढ़ती चली गई। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इतनी बड़ी पार्किंग पर अग्निशमन यंत्र का ना होना विभाग की लापरवाही दर्शाता है ।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes