• Fri. Nov 27th, 2026

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची कर्नाटक संपर्क क्रांति, ट्रैक पर रखा 20 किलो का पत्थर टकराया, केस दर्ज

Byvijay.singhal1233

May 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में दिल्ली-आगरा रेलवे खंड पर होडल अनाज मंडी के समीप बंद पड़े गेट नंबर 555 पर असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिया गया। कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर पत्थर ट्रैक के बीच में हो गया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर आरपीएफ कोसीकलां व जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। वहीं, रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पत्थर को ट्रैक से हटवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। होडल जीआरपी प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि रेलवे के लोक निर्माण विभाग के जेई रवि कुमार ने दी शिकायत में बताया कि रविवार की सुबह 9:15 पर दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर दिल्ली की तरफ से आ रही लाइन पर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे विभाग की इंजीनियरिंग टीम को सूचना दी कि ट्रैक के 1454 किलोमीटर पर लगभग 15 से 20 किलोग्राम का पत्थर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक पर पड़े पत्थर को हटाया। शिकायत में बताया कि 1455/21/19 पर गेट नंबर 555 को एक वर्ष पहले बंद कर रेलवे ट्रैक पर लोहे की जाली लगाई गई थी। यहीं ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों की जान को खतरे में डालने के लिए पत्थर लगाया गया। जीआरपी ने रेलवे के जेई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे के एक्ट की धारा 152 के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी जीआरपी फरीदाबाद राजेश कुमार चेची ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में रेलवे का गेट एक वर्ष से अधिक समय बंद होने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बाइक निकालने के लिए रेलवे ट्रैक पर लगाया पत्थर वहीं छोड़ दिया गया होगा। कुछ लोग दूर से बाइक लेकर आते दिखाई दिए लेकिन पुलिस टीम को देखकर मौके से भाग गए। इस मामले में पुलिस जांच अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज के अलावा अलग-अलग नजरिए से जांच के निर्देश दिए गए हैं
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.