हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के लिए लोगो को योग के प्रति जागरूक करने के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय की योग प्रशिक्षक शंन्नो शुक्ला द्वारा गाँधी पार्क वृन्दावन मे योग शिविर लगाया जा रहा है। ग्यारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू की जा रही है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ गोपाल सिंह के दिशा निर्देशन मे तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश विश्वकर्मा के मार्गदर्शन मे आज योग प्रशिक्षक शंन्नो शुक्ला द्वारा गाँधी पार्क मे योगाभ्यास कराया गया। जिसमे लोगो को सूक्ष्म व्यायाम की क्रियाये, ताड़ासन, शालभसन, उस्ट्रासन, मकरासान, तथा नाड़ी शोधन, भ्रामरी, शीतली, सीतकरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया जिसमे बड़ी संख्या मे लोगो ने भाग उत्साह पूर्वक भाग लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
