• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा जंक्शन दो प्लेटफार्म टैंक पर मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

ByVijay Singhal

May 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर एक साधु वेशधारी के अचेत पड़ा होने की सूचना ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सिपाही ने थाने में दी। आरपीएफ की महिला सिपाही रेलवे चिकित्सक ऋषभ के साथ मौके पर पहुंचीं। रेलवे चिकित्सक ने जांच के बाद साधु को मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा भूतेश्वर स्टेशन के यार्ड के पास एक युवक का शव पड़ा होने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत था। युवक के पास से कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र का होने पर कृष्णा नगर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया है कि जंक्शन पर रेलवे ट्रैक के सहारे एक 35 वर्षीय युवक घायल हालत में पड़ा मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.