• Tue. Feb 17th, 2026

मौसम का बदलता मिजाज कर रहा हड्डियों के दर्द से परेशान

ByVijay Singhal

May 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मौसम बदलने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दिन में गर्मी और शाम को एसी की ठंडक से हड़्डी के दर्द के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। सोमवार को हड्डी रोग की ओपीडी में 250 से अधिक मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. लाल सिंह ने बताया कि दोपहर में चटक धूप में लोग घर से बाहर काम पर निकल रहे है और शाम को घर में पहुंचकर एसी की ठंडक ले रहे हैं। इससे हड्डी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पैर, कमर और कंधे के दर्द की परेशानी लेकर मरीज आए। हड्डी कक्ष के बाहर सुबह 8 बजे से ही लाइन लगी हुई थी। एक-एक करके मरीज चिकित्सक को दिखाकर उपचार ले रहे थे। चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में व्यायाम कक्ष है। इसमें हड्डी के दर्द से छुटकारा के लिए कुछ व्यायाम भी करने के लिए बताए जा रहे हैं। बारिश और ठंडी हवाएं चलने में मौसम में बदलाव आया है। इससे भी हड्डी में पुरानी चोट का दर्द कई लोगों को परेशान कर रहा है।
पैर और कंधे में दर्द होने पर सिकाई करें, सुबह प्रतिदिन व्यायाम अवश्य करें, इम्युनिटी बढ़ाने वाले मौसमी फल खाएं व गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.