• Tue. Feb 17th, 2026

101 साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

ByVijay Singhal

May 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत के तत्वावधान में गीता शोध संस्थान सभागार में सर्व भाषा साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश की विभिन्न लोकभाषाओं ब्रज, कौरवी, खड़ी बोली, बुंदेली, अवधी और भोजपुरी में उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए 101 मूर्धन्य साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं पर्यावरण कार्यकर्ताओं को सर्व भाषा साहित्यकार गौरव सम्मान, ‘समाज गौरव सम्मान एवं पर्यावरण गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।।कार्यक्रम का उद्घाटन महामंडलेश्वर, अक्षय पात्र आश्रम अनन्त वीर्य ने किया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चंद्र त्रिवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार एवं राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल मौजूद रहे। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के विविध अंचलों से आए साहित्यकारों ने सहभागिता की। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। समापन सत्र में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गीता शोध संस्थान के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ एवं प्रांतीय संरक्षक डॉ. उमेशचंद्र शर्मा ने आयोजन समिति की सराहना की। डॉ. अजीत कुमार जैन, डॉ. एसपी मौर्य, संजय पांडेय, विकास सारस्वत, डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा, संतोष मिश्रा, प्रो. पुरुषोत्तम पाटील, अंजना अंजुम, निरूपमा अग्रवाल, शेखर, कृपांशु खूबचंदानी मौजूद रहे। संचालन प्रांतीय संयुक्त मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम पाटील एवं संगठन मंत्री अंजना अंजुम ने संयुक्त रूप से किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.