हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास अध्यक्ष ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज से संवाद किया। न्याय के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप और गोविंददेव गिरी महाराज के बीच वृंदावन के फोगला आश्रम में करीब 30 मिनट तक चर्चा हुई। साथ ही गोविंददेव गिरी ने महेंद्र प्रताप को मामले में सफलता हासिल करने का आशीर्वाद दिया। कहा है कि रामजन्म भूमि की तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में भी हिंदू पक्ष में निर्णय आएगा। वह श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के लिए वृंदावन पहुंचे हैं। न्यास के अध्यक्ष ने गोविंददेव गिरी महाराज को बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन है। इस पर भगवान श्रीकृष्ण का एक विशाल मंदिर बना था। इसे आक्रांता मुगल औरंगजेब ने ध्वस्त कराकर करीब ढाई एकड़ हिस्से में मस्जिद का निर्माण कराया था। वहीं उन्होंने मस्जिद श्रीकृष्ण जन्मभूमि (मूल गर्भगृह) के ऊपर बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अयोध्या की बाबरी मस्जिद मामले का निर्णय आने से पहले कोर्ट ने मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया था। उन्होंने ने भी इसी आधार पर शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की हाईकोर्ट से मांग की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को सुनवाई होगी। इसके अलावा उन्होंने जन आंदोलन की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
