• Sat. Nov 28th, 2026

परशुराम शोभायात्रा समिति रजि. द्वारा माहेश्वरी धर्मशाला से बड़े ही धूमधाम से निकाली

Byvijay.singhal1233

May 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज क्राइम ब्यूरो प्रशान्त शर्मा
मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति रजि. द्वारा माहेश्वरी धर्मशाला से बड़े ही धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व सुबह 10 बजे वैदिकमंत्र उच्चारण के साथ विश्व शांति के लिए परशुराम जी के समक्ष समिति के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री बंसीक़लाल शर्मा एवं समस्त टीम के द्वारा हवन यज्ञ किया गया।  इसमें सचिव गौरव कांत शर्मा, सचिव राकेश गौड़, केके शर्मा, ललित स्वामी, लब्बू पंडित, सुनील शर्मा, संजय पिपरोनिया आदि उपस्थित रहे। शाम 4 बजे माहेश्वरी धर्मशाला पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ज‍िसमें अखिलेश गौड़, आशुतोष भारद्वाज, सचिव राकेश गौड़, गजेंद्र शर्मा, चंद्र प्रकाश कवि, मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं सचिव शिव कुमार लवानिया ने अपने विचार प्रकट क‍िए। 151 विप्र समाज के वरिष्ठ जन एवं 70 महिलाओं का स्वागत समिति के पदाधिकारी द्वारा तस्वीर, पगड़ी, शॉल, दुपट्टा पहनाकर किया गया।
शोभायात्रा में राकेश गौड,पंडित प्रशांत शर्मा एडवोकेट,गोलू पंडित, शुभम उपाध्याय,कन्नू सारस्वत पत्रकार, ओपी उपाध्याय, मुरलीधर शर्मा, परशुराम शर्मा, अखिलेश गौड़, द्वारका पेड़े वाले, डॉ संजय गौड़, गुसाई पेड़े वाले, राम ट्रांसपोर्ट वाले, अनिल कौशिक, कृष्ण मुरारी दीक्षित, गुड्डू गौतम, योगेंद्र शर्मा, केके शर्मा राधापुरम, चंद्र प्रकाश टावर वाले, राजा दीक्षित, सुभाष तिवारी, जन्म संस्थान से अनुराग पाठक, वृंदावन से योगेश द्विवेदी, बंसी तिवारी, मुकेश गौतम थे। सभी महिलाओं का स्वागत परशुराम शोभा यात्रा समिति की मातृ शक्ति भावना शर्मा के द्वारा किया गया। उसके उपरांत भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा के द्वारा सुसज्जित डोले पर भगवान परशुराम जी के चित्रपट पर आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.