• Thu. Feb 19th, 2026

नीट में बायोमेट्रिक फेल, जांच का बाद मिला प्रवेश

ByVijay Singhal

May 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में छह केंद्रों पर आयोजित नीट की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो इसलिए अधिकारी केंद्रों पर पैनी नजर बनाए रहे। परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर के माध्यम से प्रवेश दिया गया। वहीं सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक व्यवस्था फेल हो गई। परीक्षार्थियों के हेयर पिन के अलावा जूतों से लेकर शर्ट के मेटल बटन भी निकलवा दिए। परीक्षार्थियों की सुबह 11 बजे केंद्रों के बाहर लाइन लगी रही। यह सिलसिला डेढ़ बजे तक चलता रहा। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों व व्यवस्थापकों ने डेढ़ बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया। जिले में 3258 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 3142 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके। 116 अभ्यर्थी किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। प्रत्येक केंद्र पर दो अध्यापक व एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इधर, परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास की साइबर कैफे व फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक व्यवस्था फेल रही। इसलिए ड्यूटी पर तैनात परीक्षकों ने परीक्षा के दौरान करीब दस मिनट का वीडियो बनाया है। प्रत्येक केंद्र की यह वीडियो परीक्षा एजेंसी बारीकी से देखेेगी। अगर वीडियो में किसी प्रकार की खामी पाई जाती है तो प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से जवाब तलब किया जाएगा। हालांकि पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की सोशल मीडिया लेकर परीक्षा केंद्रों तक पैनी नजर रही है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने पहले ही कमर कस ली थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.