हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने मंत्र उच्चारण के साथ विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ किया। इसके बाद शोभायात्रा का वृंदावन गेट से शुभारंभ किया। इस दौरान भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा ने सुसज्जित डोले पर भगवान परशुरामजी के चित्रपट पर आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में परशुराम भैरव बाबा, केशव भगवान, यमुना महारानी और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। साथ ही केशव देव महाराज की झांकी भी निकाली गई। भक्तों ने जमकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। इसी बीच कई भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान गौरव कांत शर्मा, राकेश गौड़, केके शर्मा, ललित स्वामी, लब्बू पंडित, सुनील शर्मा संजय, अखिलेश गौड़, आशुतोष भारद्वाज, गजेंद्र शर्मा, चंद्र प्रकाश, प्रदीप शर्मा, शिव कुमार लवानियां, आचार्य रमाकांत गोस्वामी आदि अन्य लोग मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
