• Wed. May 6th, 2026

बरसाना में गूंजे भगवान परशुरामजी के जयकारे

ByVijay Singhal

May 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के कस्बे में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। परशुराम चौक स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पंडित बाबा ने श्रीविग्रह की पूजा कर आरती उतारी। भगवान परशुराम के स्वरूप को अस्त्र-शस्त्र के साथ श्वेत रंग के चार घोड़ों से सुसज्जित बग्गी में विराजमान किया गया। शोभायात्रा रंग बिरंगी आतिशबाजी व बैंडबाजे की मधुर धुन के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा सुदामा चौक, पुराना बस स्टैंड, राधारानी द्वार, पीली कोठी तिराहा, नया बस स्टैंड, मुख्य बाजार, रंगीली चौक होती हुई परशुराम चौक पहुंची। विप्र समाज के युवा अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। युवा डीजे के ध्वनि पर नृत्य कर परशुराम के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा में मां काली की झांकी एवं अग्नि की कला सबके मन को मोह रही थी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लाडली जी के धाम को भक्तिमय बना दिया।शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रयागराज श्रोत्रिय, वयोवृद्ध रूपचंद श्रोत्रिय, पूर्व चेयरमैन डॉ. कृष्ण मुरारी गोस्वामी, महेश गौड़, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, कैलाशी गौड़, शेखर पंडा, विनय कुमार मिश्रा, नंदकिशोर, गोकुलेश कटारा आदि शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.