• Wed. May 6th, 2026

थाना जैंत के गांव धौरेरा में बेटी द्वारा दवा न लेने पर मां ने धारदार हथियार से बेटी पर हमला

ByVijay Singhal

May 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के चौमुहां के थाना जैंत के गांव धौरेरा में बेटी द्वारा दवा न लेने पर मां ने धारदार हथियार से बेटी पर हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों द्वारा युवती को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने हमले के बाद पति को फोन कर अज्ञात हमलावरों द्वारा बेटी पर हमला करने की जानकारी दी। युवती के पिता ने पत्नी के खिलाफ थाना जैंत पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। मूलरूप से ललितपुर के रहने वाले पंडित राकेश मिश्रा गांव धौरेरा में परिवार के साथ रह रहे हैं। राकेश मिश्रा पंडिताई का काम करते हैं। इसके लिए वह बाहर चले गए थे। युवती का भाई भी किसी दूसरे शहर में पढ़ रहा है। घर पर राकेश मिश्रा की पत्नी नीलम मिश्रा और बेटी एकता मिश्रा (22) रह रहीं थी। शुक्रवार रात नीलम मिश्रा ने अपने पति को फोन कर जानकारी दी कि अज्ञात हमलावरों ने बेटी पर धारदार हथियार से सिर व गर्दन पर हमला कर घायल कर दिया है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि एकता के पिता और भाई को इस बारे में सूचना दी घई थी। घायल युवती का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता को जब इस घटना का पता लगा तो वह मथुरा आ गए। उन्होंने इस मामले में पत्नी नीलम मिश्रा के खिलाफ थाना जैंत में बेटी पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.