• Sun. May 3rd, 2026

दरोगा ने श्रद्धालु को मारा तमाचा, वीडियो हुआ वायरल

ByVijay Singhal

May 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अक्षय तृतीया पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। इस दौरान एक दरोगा ने एक श्रद्धालु के साथ अभद्रता कर दी। दरोगा ने उसके तमाचा मार दिया। इससे वहां माहौल बिगड़ने लगा लेकिन स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। जानकारी के अनुसार ठा. राधा स्नेह बिहारी मंदिर के पास ड्यूटी पर पुलिसकर्मी तैनात थे। यहां एक श्रद्धालु भीड़ में बैरियर से जबरन घुसने लगा तो पुलिसकर्मी ने उसे रोका तो वह झगड़ा करने लगा। इस पर वहां मौजूद दरोगा ने उसके गाल पर तमाचा जड़ दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही पुलिस प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आने वाले श्रद्धालुओं के साथ शालीनता और विनम्रता से व्यवहार किया जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.