• Sat. Nov 28th, 2026

वाणिज्य मंत्रलाय में प्रतिनियुक्ति पर नौकरी करती रही शिक्षिका

Byvijay.singhal1233

Apr 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के गांव सपेरा विकास खंड में परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका पांच वर्ष तक केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर नौकरी करती रही। प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद शिक्षिका ने शिक्षण कार्य करने के स्थान पर लम्बी छुट्टियां ले लीं। बीएसए द्वारा की गई बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद शिक्षिका ने बीएसए पर गंभीर आरोप लगा दिए। महिला आयोग द्वारा जवाब मांगने पर बीएसए ने शिक्षिका के आरोपों का जवाब महिला आयोग को भेजा है। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नगला सपेरा विकास खण्ड छाता में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत मधु सिंह 1 मार्च 2019 को पांच वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर वाणिज्य मंत्रालय नई दिल्ली के लिए कार्यमुक्त की गई थीं। पांच वर्ष बाद मधु सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय नगला सपेरा में कार्यभार ग्रहण किया।शिक्षिका द्वारा की गई शिकायत पर बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि महिला शिक्षिका के पति मनमोहन वर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग में लॉ ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका केन्द्रीय मंत्रालय में पांच वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर कैसे गई, ये जांच का विषय है
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.