हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद को कुछ घंटे के लिए पुलिस हिरासत में लेने से कांग्रेसी आक्रोशित हैं। कुंवर सिंह ने भाजपा सरकार पर आम आदमी के अधिकारों को दमन करने आरोप लगाया है। वह न्याय के लिए मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे।
होलीगेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर का आरोप है कि सरकार के इशारों पर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बलात्कार, मारपीट और सामाजिक बहिष्कार की घटनाएं चरम पर हैं। तंज कसते हुए कहा है कि इन्हीं मुद्दों को कांग्रेसी तूल देते हैं तो उन्हें हिरासत में लिया जाता है या फिर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया जाता है। कुंवर सिंह निषाद ने बताया है कि सोमवार को फेसबुक पर उन्होंने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए अलीगढ़ की एक घटना पोस्ट की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार सरकारी तंत्र के माध्यम से आम आदमी के अधिकारों का हनन कर रही है। वह न्याय के लिए मानवाधिकार आयोग जाएंगे। मानवेंंद्र पांडव, मनोज गोड, विक्रम वाल्मीकि, महेश चौबे, कासान, निशू यादव, शैलेंद्र चौधरी, मुस्लिम कुरैशी आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
