• Sun. May 3rd, 2026

रोडवेज के चालक-परिचालकों को नहीं मिल रहे यात्री

ByVijay Singhal

Apr 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इन दिनों गर्मी का सितम बरकरार है। दिन में लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। गर्मी का असर अब परिवहन निगम की बसों पर भी दिखने लगा है। नए बस स्टैंड पर रोजाना साढ़े 11 बजे से शाम चार बजे तक बस अड्डे पर चालक-परिचालकों को यात्री खोजे नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में वह 15 से 20 सवारियां ही लेकर गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। मथुरा रोडवेज डिपो में 169 बसें हैं। यह बसें स्थानीय रूटों के साथ-साथ अन्य शहरों में जाती हैं, लेकिन पिछले चार दिनों से बढ़ी गर्मी के कारण अब रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में प्रतिदिन 18 बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। साथ ही बस स्टैंड से जो बसें भेजी जा रही हैं उनमें भी 15 से 20 यात्री मिलने पर ही रवाना की जा रही हैं। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर बाद बस स्टैंड पर सन्नाटा पसर जाता हैं। उन्होंने बताया कि सफर करने वाले यात्री गर्मी में कम निकल रहे हैं। ऐसे में प्रतिदिन यात्रियों के इंतजार में चालक-परिचालक को घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यह समस्या एक रूट पर नहीं है, सभी रूटों पर यात्री कम मिल रहे हैं। वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के बीच दोपहर में यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि यात्री नहीं मिलने से 18 बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। सभी बसों का संचालन करने के चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.