• Wed. Apr 29th, 2026

बांकेबिहारी मन्दिर में आमों से बने बंगले में विराजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी

ByVijay Singhal

Apr 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी को आमों से बने भव्य बंगले में विराजमान किया गया। मंदिर के द्वार खुलते ही आमों की सुगंध और ठाकुरजी की अनुपम छवि देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और जयकारों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा। गर्मी की ऋतु में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने की ब्रज की परंपरा के तहत शनिवार शाम को मंदिर परिसर को कुंज स्वरूप में सजाया गया। मंदिर का आंगन, जगमोहन और गर्भगृह देसी-विदेशी फूलों की हरियाली और सुगंध से महक उठा। सजावट में गुलाब, रजनीगंधा, रायबेल जैसे फूलों के साथ आम, अनार, सेब, केला, संतरा आदि फलों का भी प्रयोग किया गया। बांकेबिहारी को जिस स्थान पर विराजमान किया गया वह संपूर्ण रूप से आमों से निर्मित था। लगभग 20 क्विंटल आमों का उपयोग इस विशेष बंगले की सजावट में किया गया। विदित हो कि बांकेबिहारी मंदिर में यह फूल बंगला शृंखला गर्मियों में पूरे 108 दिनों तक चलती है। हर दिन, सुबह और शाम, नए स्वरूप में सजाए गए फूल बंगले में ठाकुरजी को विराजमान किया जाता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.