हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी की पहल पर गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में शुक्रवार से तीन दिवसीय कथक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा और नाट्य विहार कला केंद्र, मुंबई के सहयोग से आयोजित किया गया है। मुंबई से आईं प्रसिद्ध नृत्यांगना विदुषी उमा डोगरा प्रशिक्षण दे रही हैं। पहले दिन 51 बालिकाओं और युवतियों ने कथक की बारीकियां सीखीं। हेमा मालिनी ने अपने संदेश में कहा कि ब्रज में शास्त्रीय नृत्य परंपरा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आरंभ की गई है। भविष्य में भरतनाट्यम, ओडिसी जैसी कार्यशालाएं भी होंगी। कार्यक्रम में दिनेश खन्ना, डॉ. उमेश चंद्र शर्मा, चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, मोहिनी कृष्ण दासी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यशाला का समापन 27 अप्रैल को होगा, जिसमें प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
