हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के शहजादपुर में एक निजी विवि की बस के चालक-परिचालक ने छात्र की पिटाई कर दी। साथियों ने जब छात्र को बचाने का प्रयास किया तो चालक-परिचालक ने अपने गांव के युवाओं को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पथराव हुआ। पथराव में बस के शीशे टूट गए। तीन छात्र घायल हो गए। पुलिस ने विवि के मैनेजर की तहरीर पर छह नामजद समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस देर रात तक हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। जैंत क्षेत्र के निजी विवि की बस पर फरह थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी दो युवक चालक और परिचालक हैं। बुधवार को उनका विवि के एक छात्र से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बृहस्पतिवार की रात को चालक और परिचालक बस को लेकर आगरा जा रहे थे। बस में आगरा निवासी छात्र भी बैठा था। चालक-परिचालक ने छात्र को पीटने के लिए गांव से कुछ युवाओं को भी बुला लिया। जैसे ही बस शहजादपुर पहुंची तो चालक ने बस को रोक लिया और छात्र की पिटाई शुरू कर दी। यह देख अन्य छात्रों ने विरोध किया तो चालक-परिचालक और उनके साथियों ने अन्य छात्रों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन थम गया। काफी देर तक दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहा। पुलिस को जानकारी हुई तो थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस दो देख हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने झगड़े में घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
