• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा। 25 दिसंबर को भारतीय मानवाधिकार परिषद ने मनाया तुलसी दिवस

ByVijay Singhal

Dec 26, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 25 दिसम्बर तुलसी पूजन दिवस है जो हर हिन्दु परिवार के सुख, समृद्धि,स्वास्थ्य एवं पूजन के लिए जरूरी है दिनांक 25 दिसंबर को कृष्णानगर रामलीला मैदान में तुलसी पूजन कार्यक्रम रखा गया जिसकी शुरुआत सबसे पहले भारत माता के चित्र पर  माल्यार्पण कर की गई तथा दीप प्रज्वलित किया गया। 51 तुलसी के पौधों का मंत्र उच्चारण एवं पूर्ण विधि-विधान से पूजन किया गया तथा उसके पश्चात जिन लोगों ने अपने घर में प्रतिदिन तुलसी की पूजा एवं सेवा करने का आश्वासन दिया उन्हें संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा तुलसी के पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर अयोध्या से 10000 किलोमीटर पैदल  यात्रा का संकल्प ले चुके आशुतोष पांडे ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी तथा यह बताया कि वह किस तरह अपनी प्रतिष्ठित नौकरी को छोड़कर समाज के कल्याण के लिए एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर छोटे बड़े स्थानों पर जाकर लोगों को जागृत कर रहे हैं और 10,000 पौधों का जो उन्होंने संकल्प लिया है वह स्थानीय लोगों के सहयोग से लगा रहे हैं जिसमें मुख्य रुप से पीपल नीम एवं अन्य जीवन रक्षक एवं स्वास्थ्य संबंधी वृक्ष है। भारतीय मानवाधिकार परिषद के मार्गदर्शक एवं संरक्षक उत्तर प्रदेश विजय बंटा सर्राफ जी ने सभी को तुलसी के महत्व एवं उनके द्वारा क्या-क्या अधिक लाभ भी उपलब्ध हैं के बारे में पौराणिक कथा  के साथ बताया । भारतीय मानवाधिकार परिषद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित अग्रवाल जी ने बताया कि कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं हैं बल्कि साक्षात देवी स्वरूप है जिन्हें वृंदा के नाम से भी जाना जाता है जो शालिग्राम के साथ पूजी जाती हैं। भारतीय मानवाधिकार परिषद के आगरा मंडल अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री जी ने तुलसी के पौधों पर चंदन का लेप एवं धूप आरती कर प्राण प्रतिष्ठा की। तुलसी पूजन के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद चंदन आहूजा प्रदीप अरोड़ा भारतीय मानवाधिकार परिषद के उत्तर प्रदेश संरक्षक विजय बंटा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित अग्रवाल उत्तर प्रदेश , अध्यक्षा रीती अग्रवाल , आगरा मंडल उपाध्यक्ष सुनैयना गुप्ता, आगरा मंडल मंत्री मुन्नी देवी, आगरा मंडल संरक्षक(महिला) सुजाता सिंह, मथुरा जिला अध्यक्ष अनुराग बंसल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सोनी ,जिला संपर्क अधिकारी संजीव शर्मा, कुमारी ओजस्वनी अग्रवाल, संतोष कुलश्रेष्ठ पदाधिकारियों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.